Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति की धमकी के बाद फंदे से लटका मिला शव:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, दहेज में प्लॉट के लिए मारपीट का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका अनमोल (24) के परिजनों ने पति अमनदीप और ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शादी के छह महीने बाद शुरू हुआ उत्पीड़न अनमोल की मां संतोष कुमारी ने बताया कि वे लोग लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज के सामने रहते हैं। साल 2021 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी अमनदीप से धूमधाम से की थी। शादी के शुरुआती छह महीने तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद से ही पति और ससुराल वालों ने छोटी-छोटी बातों पर अनमोल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। देखे शादी की कुछ तस्वीरें प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए बनाया दबाव विवाद की मुख्य वजह लखीमपुर खीरी में स्थित एक प्लॉट था। संतोष कुमारी के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री अभी नहीं हुई थी। अनमोल का पति अमनदीप लगातार दबाव बना रहा था कि वह प्लॉट उसके नाम कर दिया जाए। यही नहीं, वह चाहता था कि रजिस्ट्री में लगने वाले 35 हजार रुपए का खर्च भी मायके वाले ही उठाएं। फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी सोमवार शाम करीब 7 बजे जब अनमोल अपने काम पर (रेस्टोरेंट में) थी, तब अमनदीप ने उसे फोन कर तुरंत घर आने को कहा। जब अनमोल ने थोड़ा वक्त लगने की बात कही, तो उसने फोन पर ही कह दिया कि "आज मैं तेरी हत्या कर दूंगा।" डरी हुई अनमोल ने अपनी मां को फोन कर यह बात बताई। मां ने दामाद को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी सास के सामने भी हत्या करने की बात दोहराई। मासूम बच्चे ने बयां की पूरी हकीकत मंगलवार सुबह दामाद ने फोन कर बताया कि अनमोल आईसीयू में है, लेकिन जब परिजन पहुंचे तो वहां पुलिस पहले से मौजूद थी। अनमोल की मौसी लक्ष्मी ने बताया कि मृतका के 3 साल के बेटे अनंत दीप ने रोते हुए बताया कि उसकी मम्मी को पापा, चाचा और दादी ने मिलकर बेल्टों से बहुत मारा। बच्चे की इस गवाही ने मामले में हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी घटना की सूचना पर बारादरी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि पुलिस का शुरुआती तौर पर कहना है कि मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने जिले के सभी बूथों पर मनाई बाबासाहेब जयंती:लल्लू सिंह बोले- वे संविधान के श्शिल्पकार, एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार दिया
    Next Article
    कानपुर देहात में परचून दुकान से 30 पौवे शराब जब्त:अवैध बिक्री मामले में एक महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment