Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में वेंडिंग जोन की जगह अर्बन बाजार का विरोध:नगर निगम के फैसले के खिलाफ फुटपाथ विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सरोजनी नायडू मार्ग पर सोमवार को फुटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम के एक फैसले के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन किया। आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले सैकड़ों दुकानदार सड़क पर उतर आए और नगर निगम के ‘अर्बन बाजार’ बनाने की योजना का विरोध जताया। दुकानदारों का आरोप है कि फुटपाथ विक्रेता (स्ट्रीट वेंडर) कानून 2014 लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 मई 2017 को एक अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत वर्ष 2020 में टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) ने सरोजनी नायडू मार्ग पर लगभग 450 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था। नगर निगम के डूडा विभाग ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) केंद्र सरकार को भेजी थी। इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। वेंडरों का कहना है कि जिस स्थान को फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन के रूप में चिन्हित किया गया था, अब उसी जगह पर ‘अर्बन बाजार’ बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। वे इसे स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 का सीधा उल्लंघन बता रहे हैं। धरने में शामिल प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी ने नगर निगम से मांग की कि पूर्व में स्वीकृत वेंडिंग जोन स्थल पर प्रस्तावित ‘अर्बन बाजार’ के टेंडर को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों को उनका अधिकार दिए जाने की बात कही। वहीं, पार्षद पंकज जायसवाल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर दुकानदारों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पहले स्ट्रीट वेंडरों को स्थान आवंटित कराया जाएगा और वे इस संघर्ष में अंतिम समय तक उनके साथ रहेंगे। इस धरना प्रदर्शन को अधिवक्ताओं, छात्रों और आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शन में पार्षद भोला तिवारी, अधिवक्ता हनी सोनकर, मुकुंद तिवारी, कमलेश तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों फुटपाथ दुकानदार मौजूद रहे। फिलहाल, नगर निगम और दुकानदारों के बीच इस मुद्दे पर टकराव बढ़ता दिख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोजपा (रामविलास) यूपी में सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव:प्रदेश अध्यक्ष का दावा, 2027 में सत्ता की चाबी हमारे पास होगी
    Next Article
    कौशांबी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य बोले- सेवा, समर्पण पहचान, उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment