Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में धारदार हथियार से हमलाकर चौकीदार की हत्या:चारपाई पर मिली खून से लथपथ डेडबॉडी, बेटा जगाने पहुंचा तब जानकारी हुई

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 70 साल के चौकीदार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह देर तक सो कर नहीं उठे तो बड़ा बेटा जगाने पहुंचा। उसने देखा कि उसके पिता की लाश खून से सनी चारपाई पर पड़ी थी। उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी करछना और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। घरवालों और गांव वालों से बात की। नैनी के धनुहा के रहने वाले हजारीलाल 70 वर्ष के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। पांचों बेटे मजदूरी का काम करते हैं, जबकि हजारी लाल खुद घर से 50 मीटर दूर ठकुरी का पुरवा निवासी राजबहादुर निषाद के बालू और गिट्टी के एक ठेके पर चौकीदारी करते थे। हजारी लाल पिछले 1 साल से यह काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह रोज भोर में करीब पांच बजे सोकर उठ जाते थे। शुक्रवार की भोर में वह सोकर नहीं उठे। इसके बाद उनका बड़ा बेटा गंगा भारतीय उन्हें जागने के लिए पहुंच गया। उस दौरान उसने देखा कि उसके पिता की लाश खून से लतपथ चारपाई पर पड़ी थी। उनके सीने और चेहरे के साथ आंख पर किसी लोहे की वस्तु से वार किया गया था। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने भीड़ को संभाला और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के इए भेज दिया है। गांव के रहने वाले कमलेश ने बताया कि हजारी एक साल से काम कर रहे थे। रोज मेरे सामने ही चारपाई पर बैठे रहते थे। गुरुवार की रात में भी वह खाना खाने के बाद उसी चारपाई पर सो गए थे।उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। अब हत्या किसने की यह पता नहीं। ठेकेदार राजबहादुर निषाद ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार की शाम 7 बजे हम यहां से अपने घर चले गए। उसके बाद सुबह मुझे फोन पर जानकारी दी गई कि हजारी की हत्या हो गई। इसके बाद मै भागकर मौके पर पहुंचा। हजारी को खुद उसके खर्चे के लिए दो हजार रुपए देते थे। घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूरी तक डॉग स्क्वॉड टीम और एसओजी टीम ने सर्च किया। लेकिन टीम को मौके पर कोई साक्ष्य नहीं मिले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में दो बच्चों के साथ महिला नदी में कूदी:मासूम की मौत, ग्रामीणों ने मां-बेटे को बचाया; पति से झगड़े के बाद उठाया कदम
    Next Article
    देवरिया में युवक खुले नाले में गिरा, VIDEO:आधे घंटे बाद मिला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, लोगों में नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment