Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश:सुबह भोर से अचानक बदला मौसम, शाम तेज बारिश का अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। भोर से ही आसमान में तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम सुहाना और ठंडा हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रयागराज में तेज धूप निकल रही थी। दिन में धूप के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई थी और लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में बुधवार सुबह अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। देखें तस्वीरें …… सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। शाम को तेज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम में बदलाव बना रह सकता है। दिनभर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं, शाम तक प्रयागराज और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में गिरावट दर्ज आज हुई बारिश के बाद प्रयागराज के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के शास्त्रीनगर में बुलडोजर एक्शन शुरू:पूरे इलाके की बैरिकेडिंग की गई, अवैध मार्केट और मकानों पर कार्रवाई
    Next Article
    पति ने पत्नी का गला काटा, सिर धड़ से अलग:अफेयर के शक में अक्सर झगड़ते थे, हरदोई में 12 साल पहले लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment