Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में नाव से उतरते ही संगम में समाया युवक:घरवाले बोले- हम चीखते रहे, कोई बचाने नहीं आया; महाराष्ट्र से आया था परिवार

    17 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार सुबह छठ महापर्व के दौरान संगम में बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र से परिवार के 21 सदस्यों के साथ पूजा और दर्शन के लिए आए 42 वर्षीय दामाजी महादेव पाकमोडे स्नान के दौरान डूब गए। परिजनों का आरोप है कि स्नान स्थल पर सुरक्षा जाली और लकड़ी की बल्ली टूटी हुई थी। नाव से उतरते समय बल्ली टूटने से दामाजी का संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में चले गए। परिवार का यह भी आरोप है कि दामाजी को डूबता देख वे करीब 10 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग नहीं लगाई। सूचना मिलने पर जल पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की। नदी में 8 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल सका। महाराष्ट्र से 21 लोगों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे दामाजी महादेव पाकमोडे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले हैं। वह पत्नी मनीषा, 12 वर्षीय बेटे और छह साल की बेटी समेत परिवार के 21 सदस्यों के साथ 14 नवंबर को ट्रैवलर बस से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। 15 नवंबर को परिवार ने मैहर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सोमवार सुबह सभी प्रयागराज पहुंचे। दो नावों से संगम पहुंचे, उतरते समय हुआ हादसा परिवार के सदस्य सुबह करीब 10 बजे किला घाट से दो नावों पर सवार होकर संगम पहुंचे थे। दामाजी के चचेरे साले गोपाल के मुताबिक, नाव संगम नोज के पास पहुंची तो परिवार के लोग एक-एक कर उतरने लगे। इसी दौरान दामाजी स्नान के लिए नीचे उतरे। आरोप है कि वहां लगी लकड़ी की बल्ली टूट गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में चले गए। ‘10 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, किसी ने नहीं बचाया’ परिजनों का आरोप है कि दामाजी को डूबता देख सभी लोग शोर मचाने लगे। करीब 10 मिनट तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन आसपास मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गए। जल पुलिस और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन हादसे की सूचना पर मौके पर मौजूद गोताखोर पहुंचे। कुछ देर बाद जल पुलिस की टीम भी पहुंच गई। इसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। गोताखोर और जल पुलिस ने शाम 6 बजे तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के समय दामाजी की पत्नी मनीषा और दोनों बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। पति को डूबते देख पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्य भी बदहवास रहे। गोपाल ने आरोप लगाया कि यदि नाविक समय रहते नदी में उतरकर बचाने की कोशिश करते तो दामाजी को बचाया जा सकता था। उधर परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि संगम में जिस तख्त पर खड़े होकर स्नान किया जाता है, उसके नीचे कोई जाली नहीं थी। जाली होती तो शायद हादसा न होता। संगम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल छठ महापर्व के दौरान संगम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में संगम नोज पर सुरक्षा जाली न होने और स्नान के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए किए गए इंतजामों के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि संवेदनशील स्थान पर जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती के बावजूद डूब रहे व्यक्ति को तत्काल मदद क्यों नहीं मिल सकी। दारागंज थाना प्रभारी हरिकेश राय ने बताया, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आठ घंटे सर्च ऑपरेशन चलने के बावजूद कुछ पता नहीं चला। गोताखोरों को झूंसी के छतनाग तक भेजा गया था। शाम को अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई। सुबह एक बार फिर नए सिरे से तलाश शुरू की जाएगी। परिवार अभी यहीं रुका हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती नदी में कूदा युवक:जौनपुर में पिता ने कहा- प्रेमिका ने कहा था कि 50 हजार रुपए महीने कमाओ तब शादी करूंगी
    Next Article
    मुरादाबाद में नाली की खुदाई के दौरान दुकान ढही:दोनों शटर टूटे, सामान मलबे में दबा; दुकानदार ने 10-12 लाख के नुकसान का दावा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment