Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में नहर किनारे मिला किशोरी का शव:17 दिन पहले घर से पैसे-गहने लेकर हुई थी गुमशुदा, मां ने जताई थी अनहोनी की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक 17 साल की किशोरी का शव नहर किनारे बरामद हुआ। किशोरी सरायइनायत थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। परिजनों ने पहले ही एक युवक और उसकी साथी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। शव मिलने के बाद अब हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुटी है। 17 दिन पहले हुई थी लापता सरायइनायत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी सुनीता पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी को बहरिया थानाक्षेत्र के जलालपुर गांव का एक युवक अपनी साथी के साथ 20 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे घर से बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों के अनुसार, किशोरी घर से लगभग 2000 रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई थी। इन गहनों में सोने की चेन, अंगूठियां, झुमके, मनचली तथा चांदी के करधन, छागल, हाफ पेटी और पायल शामिल थे। मां ने जताई थी अनहोनी की आशंका मृतका की मां ने अपनी शिकायत में आशंका जताई थी कि आरोपी गहनों के लालच में उनकी बेटी के साथ कोई गंभीर घटना कर सकते हैं। इसी बीच, गुरुवार सुबह मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव के समीप शारदा सहायक नहर की पटरी किनारे झाड़ियों में किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसीपी थरवई अरुण पाराशर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी थरवई अरुण पाराशर ने बताया मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टिंडोली आंगनबाड़ी पुष्टाहार घोटाला कोर्ट पहुंचा:संचालिका, दो अधिकारियों पर कालाबाजारी का आरोप, बयान 13 मई को होंगे
    Next Article
    कानपुर में मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी:सवार 20 लोगों का सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू, ड्राइवर भागा; डंपर से टक्कर के बाद हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment