Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मौसम साफ, धूप से बढ़ी गर्मी:रात में चल रही ठंड हवाएं, बेमौसम बारिश से राहत, किसानों ने ली राहत की सांस

    1 hour ago

    1

    0

    पिछले कुछ दिनों तक चली तेज आंधी और बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय कड़क धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और मौसम गर्म बना हुआ है। हालांकि, रात के समय चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। इस समय शहर में दिन और रात के मौसम में स्पष्ट अंतर देखा जा रहा है। दिन में गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मौसम साफ होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और तेज आंधी के कारण गेहूं की पकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। कई जगहों पर फसल खेतों में गिर गई थी और बारिश के कारण भीगने से नुकसान की आशंका बढ़ गई थी। अब मौसम खुलने के बाद किसानों ने फिर से कटाई और मड़ाई का काम शुरू कर दिया है। साफ मौसम के चलते किसानों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगे मौसम साफ बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:देवरिया के SDM विपिन द्विवेदी निलंबित, वकील की मौत मामले में जांच में लापरवाही का आरोप, जांच के आदेश
    Next Article
    अमरोहा में कृषि तालाबों पर अधिक खर्च:डीएम ने प्रधानों, सचिवों से 5.88 लाख की रिकवरी के दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment