Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में लोकसेवा आयोग गेट पर छात्रों का धरना:AE, APS, एग्रीकल्चर मामलों पर भर्ती और परिणाम की मांग

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा एक बार फिर सामने आया है। विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों ने आज लोक सेवा आयोग के गेट पर धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्याओं को लेकर आयोग को ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को कुछ प्रतियोगी छात्र आयोग कार्यालय पहुंचे थे, जहां वे अधिकारियों से सीधे वार्ता करना चाहते थे। छात्रों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगों में AE, APS और एग्रीकल्चर से जुड़े वे मामले शामिल हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में लंबित हैं। इसके अलावा APS 2023 परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित न किए जाने को लेकर भी अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। छात्रों के अनुसार, जब वे अपनी समस्याओं को लेकर आयोग पहुंचे तो उनसे बातचीत के लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी के बजाय एक दरोगा को भेजा गया। इस पर छात्रों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “हम दरोगा से बात नहीं करेंगे, क्योंकि हमारी समस्याओं का समाधान उनके पास नहीं है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आयोग के जिम्मेदार अधिकारी बाहर आकर उनसे वार्ता नहीं करेंगे, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे देर शाम तक वहीं डटे रहेंगे। उनका कहना है कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी है और परिणामों में देरी के कारण उनके करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने यह भी कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन लगातार अनदेखी के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। अब देखना यह होगा कि आयोग इस विरोध पर क्या रुख अपनाता है और क्या छात्रों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय लिया जाता है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों पर बांटी मिठाई, आतिशबाजी की
    Next Article
    पश्चिम बंगाल जीत पर हाथरस में भाजपा का जश्न:कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी, जमकर चलाई आतिशबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment