Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल जीत पर हाथरस में भाजपा का जश्न:कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी, जमकर चलाई आतिशबाजी

    6 hours ago

    2

    0

    हाथरस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर जमकर जश्न मनाया। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। आज दोपहर बड़ी संख्या में भाजपाई पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और अपनी खुशी का इजहार किया। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है, और अब यह प्रदेश भी विकास के पथ पर अग्रसर होगा तथा सुशासन स्थापित होगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर सिंह भैयाजी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, रवि कुशवाहा, रमेश राजपूत, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय सहित काफी भाजपाई मौजूद थे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भी अपने कैंप कार्यालय पर समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस मौके पर भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने रात भर की पूजा... पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की कामना के लिए कल देर शाम से संस्कृत महाविद्यालय परिसर स्थित भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उनकी यह पूजा आज सुबह समाप्त हुई, जिसमें उन्होंने रात भर रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए। उन्होंने भी पार्टी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत आवश्यक थी, और अब यह प्रदेश भी भाजपा के शासन में विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में लोकसेवा आयोग गेट पर छात्रों का धरना:AE, APS, एग्रीकल्चर मामलों पर भर्ती और परिणाम की मांग
    Next Article
    लखनऊ में दीवार गिरने से युवक की मौत:पंक्चर बनवाने के लिए खोल रहा था कार का पहिया, मिस्त्री चोटिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment