Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कड़ी धूप से बढ़ी गर्मी:फिर बदल सकता है मौसम, तेज हवा और बूंदाबांदी के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले दो दिनों से जारी बादल और बदलते मौसम के बाद शुक्रवार सुबह से तेज और कड़क धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप तीखी रही, जिससे दोपहर तक लोगों को गर्मी का असर साफ महसूस हुआ। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को धूप से बचाव के उपाय करते देखा गया। हालांकि, सुबह और शाम के समय चल रही तेज हवाओं ने कुछ हद तक राहत दी है। दिन ढलने के बाद हवाओं की रफ्तार बढ़ने से तापमान में गिरावट महसूस होती है। वहीं रात के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो जाता है, जिससे हल्की ठंड का एहसास बना रहता है। लगातार बदलते मौसम के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम तक मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ेगा और आने वाले दिनों में तापमान और ऊपर जा सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा साहब की प्रतिमा के सामने शराब ठेके का विरोध:अलीगढ़ के बन्नादेवी के कोठी लंकराम में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    'इनसे बेहतर कुछ नहीं...', रणबीर कपूर ने साई पल्लवी को बताया सीता रोल के लिए परफेक्ट, यश की भी जमकर की तारीफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment