Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में डॉक्टर को घेरकर लात-घूसे मारे:OPD से लौटते समय 2 बाइकों से 5 लड़के आए, दुकान से खींचकर पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंडलीय अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर की सरेआम पिटाई की गई। दिनदहाड़े उन्हें घेरकर बदमाशों ने लात-घूसे बरसाए। डंडे से भी चोट पहुंचाई। शिकायत के बावजूद डॉक्टर को टरकाया जाता रहा। वह लगातार चक्कर काटते रहे तब जाकर 11 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि डॉक्टर खुद पहले एफआईआर नहीं दर्ज कराना चाहते थे। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 14 मार्च की घटना पीड़ित डॉक्टर गौरव पांडेय मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। उनकी ड्यूटी इन दिनों मोती लाल नेहरू मंडलीय अस्पताल (कॉल्विन) में चल रही है जहां वह तीन महीने के प्रशिक्षण पर हैं। उन्होंने बताया- 14 मार्च को वह ओपीडी खत्म करने के बाद दोपहर में अपने कमरे पर वापस जाने के लिए अस्पताल से निकले। एमडीआई अस्पताल के सामने पानी की बोतल खरीदने के लिए वह एक दुकान पर रुके। लात-घूसों से पीटा अभी वह पानी खरीद ही रहे थे कि तभी वहां दो बाइक पर सवार होकर पांच लड़के आए। उनमें से एक युवक ने उन्हें बाहर खींच लिया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घेरकर लात-घूंसे बरसाए। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। वह छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन हमलावर उन्हें पीटते रहे। धमकाते हुए भाग निकले जब राहगीरों की भीड़ जुटने लगी तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। जाते-जाते धमकी भी दी कि पुलिस में गए तो जान से मार देंगे। उन्होंने इस घटना की सूचना अपने सीनियर डॉक्टरों को दी और इसके बाद उसी दिन शाहगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी बेचने वाले समेत आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाया, जिसमें हमलावर नजर भी आए। डॉक्टर ने उसी दिन तहरीर भी दी। डॉक्टर का कहना है कि इसके बाद वह लगातार कार्रवाई की गुहार लगाते रहे। तब जाकर 11 दिन बाद 25 मार्च को रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा- डॉक्टर को खुद बुलाकर मैंने बात की थी लेकिन वह एफआईआर दर्ज कराने को राजी नहीं थे। बाद में उन्होंने तहरीर दी और फिर मुकदमा दर्ज कर मुनव्वर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेवाड़ी की हाईटेक जेल से UP के दो बंदी फरार:शाम की गिनती में खुलासा, सीढ़ी लगाकर फांदी दीवार; एक गिरफ्तार
    Next Article
    श्रावस्ती में पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाह, पंपों पर भीड़:किसानों को आधार पर मिल रहा सीमित डीजल; डिब्बों में पेट्रोल पर रोक जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment