Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में छाने लगा घना कोहरा, बढ़ी ठिठुरन:रात का पारा 12 डिग्री तक पहुंचा, अगले कुछ दिनों में और तापमान गिरने के आसार

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा और धुंध छाई रही। इससे सड़कों पर दृश्यता कम रही और सुबह के समय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं के चलते गलन और ठिठुरन भी बढ़ गई है। सुबह और शाम घर से बाहर निकलने पर लोगों को ज्यादा सर्दी महसूस हो रही है। सुबह करीब 9 बजे तक मौसम में ठंडक बनी रही। इसके बाद धीरे-धीरे धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर बना रहेगा। रात में बढ़ने लगी ठिठुरन, दिन में धूप से राहत पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। अब रात में पारा और नीचे जाने का अनुमान है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 और 30 नवंबर को भी सुबह कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। इसके बाद एक दिसंबर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। एक से तीन दिसंबर के बीच रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी ठंड और कोहरे का सबसे ज्यादा असर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों पर पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर दूर तक देखने में परेशानी हो रही है। वहीं, सुबह और शाम की ठंडी हवाओं से दोपहिया वाहन चालकों को भी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड से बचने की जरूरत है। आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरने से सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अनुज मिश्रा को जलालाबाद की जिम्मेदारी, देवव्रत वाजपेयी सीओ लाइन बनाए गए
    Next Article
    अयोध्या के लगातार गिर रहा पारा,धूप हो रही बेअसर:कड़ाके की ठंडक के बीच सरयू स्नान कर रहे भक्त,मंदिरों में उल्लास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment