Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बेकाबू कार ने बारातियों को रौंदा:फूलपुर में द्वारचार के दौरान 1 की मौत, 15 घायल

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के बौड़ई कटौता गांव में उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात कार ने बारात की खुशियों को मातम में बदल दिया।प्रतापपुर की तरफ़ से आ रही तेज रफ़्तार कार ने बारातियों को कुचल दिया । हादसे में 1 व्यक्ति को मौत हो गई करीब 15 लोग घायल है । हादसा द्वारचार कार्यक्रम के दौरान हुआ, जब लोग सड़क किनारे पटरी पर खड़े होकर रस्म देख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार प्रतापपुर की ओर से फूलपुर की दिशा में आ रही थी और पुलिया के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी। इसके बाद चालक ने गाड़ी को आगे-पीछे करते हुए कई लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय रमेश पुत्र हरिहर की मौत हो गई, जो पेशे से ईंट-गारा मजदूर थे और शादी देखने आए थे। रमेश की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी और उनके परिवार में पत्नी के अलावा 5 बच्चे 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बाराती और घराती दोनों शामिल हैं। गंभीर घायलों में रामबरन, रवि, दीपू, रोहित और घराती पक्ष से बादल (16 वर्ष) पुत्र मंगरू शामिल हैं। घायलों को सुबह करीब 4 बजे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, बारात कानपुर देहात के उस्मानपुर जमराही से आई थी। दूल्हों राहुल और दीपक, पुत्र पप्पू, की बारात रात करीब 1:30 बजे गांव पहुंची थी। यह शादी शुकरू चौहान की पुत्रियों बुधना और अनिता की थी, जिनकी सुबह विदाई भी होनी थी। बारात में करीब 60 लोग तीन गाड़ियों से आए थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफाईकर्मी पति सुलह की ओर, अफसर पत्नी बोली-गुंजाइश नहीं:'पॉजीटिव न्यूज' वाले बयान पर ज्योति मौर्या ने कहा-पति के इश्यू पर बात नहीं करनी
    Next Article
    लखनऊ में तापमान 28°C तक पहुंचा:2 दिन की बारिश-बूंदाबांदी में 11.4°C गिरा, आज सुबह से तेज धूप, 31°C पार करेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment