Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में भीषण आग में बच्चों का बचाया, VIDEO:मां ने एक साल के मासूम को बालकनी से लटकाया, बेटी को सीढ़ी से भेजा; खुद जलकर मौत

    14 hours ago

    2

    0

    बच्चों को बचाते-बचाते मां की जिंदा जलकर मौत हो गई। करीब 30 मिनट तक मां अपने तीनों बच्चों को बचाने के लिए जूझती रहती है। एक साल के बच्चे को दूसरे की छत पर चादर में लपेटकर लटकाकर जान बचाई। फिर अपनी दोनों बेटियों को बचाने लगी। लेकिन खुद धुएं की चपेट में आ गई और जिंदा जल गई। प्रयागराज में 12 मई को क्राकरी कारोबारी के घर में लगी भीषण आग का अब VIDEO सामने आया है। सबसे पहले 3 तस्वीरें देखिए… 3.40 सेकेंड और 30 सेकेंड का 2 VIDEO सामने आया VIDEO में दिख रहा है कि क्राकरी कारोबारी संजीव का पूरा परिवार फंसा था। संकरी गली होने की वजह से मदद मुश्किल थी। ऐसे में लपटों से झुलसता परिवार किसी तरह खिड़की बारजे तक पहुंचा। सामने के मकान में रहने वाले लोग आगे बचाने आए। मकान में फंसा परिवार पहली मंजिल की खिड़की और बारजे से जिंदगी बचाने में जुटा। संजीव की पत्नी अर्चना ने के एक साल के मासूम को बारजे से सामने की तरफ लटकाया गया। सामने रहने वाले लोगों ने उसके पैर पकड़े और बच्चे को अपनी तरफ खींच लिया। इसके बाद लोगों ने सामने के मकान की छत से सीढ़ी लगाई। इसके बार संजीव की 13 साल की बेटी, 10 साल की बेटी को बारजे के रास्ते दूसरी छत तक लाया गया। अर्चना बच्चों को बच्चों को बचाने के लिए पल-पल जूझती रही। परिवार को बचाने की जद्दोजहद में संजीव की पत्नी अर्चना (35) झुलस गई। धुएं से दम घुटने की वजह से वह मकान में जिंदा जल गई। वहीं धुएं की वजह से दम घुटने लगा तो संजीव की भाभी सरिता ने बारजे से ही गली में छलांग लगा दी। इस दौरान उनका पैर टूट गया। पड़ोसियों की मदद से घर में फंसे लव, परम और ओम को भी इसी तरह बचाया गया। अब पढ़िए पूरा मामला प्रयागराज के नैनी बाजार के चैंपियन गली के मकान में तीन भाइयों का परिवार रहता है। मकान के नीचे ‘संजीवनी क्रॉकरी’ नाम से दुकान है। दुकान के नीचे बने गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से 12 मई की रात 9 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान सभी पुरुष नीचे थे जबकि परिवार की महिलाएं और बच्चे घर में थे। देखते-ही-देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद क्राकरी कारोबारी संजीव उर्फ पिंटू का परिवार घर में फंस गया। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए। हालांकि आग में जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और छत पर चढ़ गए। परिवार को बचाने में जुट गए। किसी तरह अर्चना अपने तीनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। जबकि अर्चना की भाभी सरिता पहली मंजिल से कूद गईं। अर्चना ने अपने बच्चों को बचा लिया। लेकिन खुद धुएं की चपेट में आ गईं। साथ ही आग से झुलस गई। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू सूचना पर फायर ब्रिगड की 12 गाड़ियां पहुंचीं। सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पाया गया। अर्चना और उनकी बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अर्चना की मौत हो गई। 13 वर्षीय बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका आईसीयू में इलाज जारी है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए:शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख; 2km दूर तक दिखा धुआं गौतमबुद्धनगर जिले में शुक्रवार रात करीब 10 बजे शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब 20 फीट तक ऊपर उठ रही थीं। आसमान धुएं से ढक गया था। 2 किमी दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। इस दौरान कई धमाके भी हुए। इससे आसपास के लोग सहम गए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए:शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख; 2km दूर तक दिखा धुआं
    Next Article
    अखिलेश के साथ बैडमिंटन खेलते थे प्रतीक:सपा के 'उत्तराधिकारी' पर प्रतीक ने कहा था- भैया ज्यादा समझदार, उन्हें बागडोर देनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment