Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए:शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख; 2km दूर तक दिखा धुआं

    23 hours ago

    2

    0

    गौतमबुद्धनगर जिले में शुक्रवार रात करीब 10 बजे शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब 20 फीट तक ऊपर उठ रही थीं। आसमान धुएं से ढक गया था। 2 किमी दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। इस दौरान कई धमाके भी हुए। इससे आसपास के लोग सहम गए। सूचना पाकर दमकल विभाग की करीब 32 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस विभाग की मदद से आग बुझाने के काम में जुट गईं। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक 6 फर्नीचर और 2 प्लास्टिक की दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी ये मार्केट अवैध है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग पहले एक प्लास्टिक की दुकान में लगी थी, जो कुछ मिनटों में आसपास की दुकानों तक फैल गईं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही असल वजह पता चल सकेगी। आग से जुड़ी तस्वीरें देखिए- पुलिस ने रास्तों को डायवर्ट कर ट्रैफिक को संभाला पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। आग लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे आसपास की सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने रास्तों को डायवर्ट कराया और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैलने के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट से क्रॉसिंग रिपब्लिक की तरफ जाने वाले मार्ग को भी बंद किया गया। इसकी वजह से रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। शाहबेरी में रोड काफी संकरी होने के कारण कई जगह पर दमकल की गाड़ी को भी पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मार्केट के पीछे वाले क्षेत्र में लो राइज कॉलोनी होने की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाकों की आवाज से सहमे लोग आग के दौरान कई धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक गोदाम में पेंट और अन्य ज्वलनशील केमिकल से भरे डिब्बे रखे होने की आशंका है, जिनकी वजह से धमाके हुए। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। लोग धमाकों से सहम गए। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह आग बुझने और मलबा हटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोदाम में गैस सिलेंडर या अन्य विस्फोटक सामान रखा था या नहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शाहबेरी का बाजार पूरी तरह से अवैध जानकारी के मुताबिक, शाहबेरी का ये फर्नीचर बाजार पूरी तरह से अवैध है। प्राधिकरण स्तर पर यहां कई बार एक्शन हो चुका है, लेकिन हर बार यहां नया बाजार बन जाता है। ये बाजार पक्का नहीं है। लकड़ी टीन शेड से बनाया गया है। अधिकांश दुकानों में लाइट का कनेक्शन तक नहीं है। बाजार में करीब 24 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जहां पुराने और नए दोनों तरह का फर्नीचार मिलता है। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया- शाहबेरी के फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात लगभग 10:15 बजे हमें आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। शुरुआत में ही बड़ी आग की संभावना जताई जा रही थी, इसलिए पुलिस, ट्रैफिक और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मिलकर एक संयुक्त योजना बनाई। रास्ता साफ करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि गाड़ियां जल्द से जल्द पहुंच सकें। कुल 32 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिनमें से कुछ गाजियाबाद से भी बुलाई गई थीं। लगभग 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसमें 8 फर्नीचर की दुकानें जल गई हैं, जिनमें 2 प्लास्टिक की दुकानें भी शामिल थीं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई घायल हुआ है। फिलहाल 'कूलिंग-डाउन' (ठंडा करने) की प्रक्रिया जारी है। प्लास्टिक की दुकान से आग फैली शुरुआती जांच में पता चला है कि फर्नीचर मार्केट के सामने एक प्लास्टिक की दुकान थी, जिसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। वहां प्लास्टिक और फर्नीचर का सामान ज्यादा था, इसलिए आग तेजी से फैल गई। सीएफओ ने बताया, हमारी टीम ने 6 अलग-अलग दिशाओं से आग को घेरकर बुझाना शुरू किया। सबसे पहली प्राथमिकता यह थी कि आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोका जाए। पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा लिया था और बिना किसी देरी के आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। दो और जगहों पर आग लगी, जानिए- 1. नोएडा सेक्टर-2 में कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग नोएडा फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित एक कपड़ों की फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बने टीन शेड में रखे सामान में लगी, जिससे देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और करीब 15 अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री में कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और पूरे परिसर में धुआं भर गया था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। 2. नोएडा एयरपोर्ट की चारदीवारी के बाहर झाड़ियों में लगी आग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की चारदीवारी के बाहर खाली पड़ी जमीन पर उगी झाड़ियों में शुक्रवार शाम अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती हुई बनवारीवास गांव की आबादी की ओर बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि एयरपोर्ट परिसर के अंदर आग लगी है, लेकिन बाद में पता चला कि आग बाउंड्री के बाहर झाड़ियों में लगी है। सूचना पर जेवर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ……………… ये खबर भी पढ़िए- नाबालिग लड़की के साथ होटल में पकड़ा गया मुजाहिद:बरेली में छात्रा बोली- गलत नाम से एंट्री कराई, कमरे में जबरदस्ती की बरेली के होटल में एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ पकड़ा गया। छात्रा ने कहा- युवक उसे बाइक से होटल लेकर आया। गलत नाम से एंट्री कराई। कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; हिरासत में
    Next Article
    प्रयागराज में भीषण आग में बच्चों का बचाया, VIDEO:मां ने एक साल के मासूम को बालकनी से लटकाया, बेटी को सीढ़ी से भेजा; खुद जलकर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment