Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 7वीं के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत:दिल्ली-हावड़ा रूट पर हादसा हुआ, घर से बाजार जा रहा था

    10 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर पचदेवरा गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार करते समय हुई। मृतक छात्र की पहचान पचदेवरा निवासी राज यादव (12) पुत्र रामतौल के रूप में हुई है। राज दोपहर करीब 12 बजे बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकला था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवजी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना कर दी। परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरु की गई लेकिन घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करा दिया। इसके बाद शव को परिजन लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार करछना निवासी रामतौल मजदूरी करते है। उनके दो बेटे है। बड़ा बेटा राज कक्षा 7 का छात्र था। रविवार को वह करीब 12 बजे घर से सामान लेने के लिए पचदेवरा बाजार जा रहा था। वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी दिल्ली हावड़ा रूट पार करते समय वह अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। तभी परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी के शव को परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के टेंडर पर उठे सवाल:शासन में हुई शिकायत; आरोपी निजी कंपनी को फायदा पहुंचने के लिए बदले नियम
    Next Article
    अरविंद यादव बोले-2027 में बदलाव की हवा, चुनावी रणनीति बदलेगी:गांव लौटेंगे चूल्हा-परंपरा, जिसे टिकट मिलेगा; पूरी सपा उसे जिताएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment