Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अरविंद यादव बोले-2027 में बदलाव की हवा, चुनावी रणनीति बदलेगी:गांव लौटेंगे चूल्हा-परंपरा, जिसे टिकट मिलेगा; पूरी सपा उसे जिताएगी

    11 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी अरविंद यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। मैनपुरी के करहल रोड स्थित एक निजी संस्थान के शुभारंभ कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी अरविंद यादव ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और पार्टी की तैयारियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस भी प्रत्याशी का चयन करेंगे, उसे जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत लगाएंगे। पूर्व एमएलसी ने 2027 के चुनाव को बेहद अहम बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और राजनीतिक माहौल भी इसी दिशा में बन रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश में गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने ग्रामीण जीवनशैली को फिर से अपनाने की बात कही। यादव ने कहा कि पहले गांवों में चूल्हा, कंडा और लकड़ी का उपयोग होता था, लेकिन अब यह परंपरा कम हो गई है। मौजूदा महंगाई को देखते हुए लोग फिर से पुराने तरीकों की ओर लौट सकते हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। अपनी संभावित दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। उन्होंने दोहराया कि पार्टी जिस किसी को भी मौका देगी, उसे जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 7वीं के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत:दिल्ली-हावड़ा रूट पर हादसा हुआ, घर से बाजार जा रहा था
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गैसिंगपुर गैस प्लांट में मॉक ड्रिल:डीएम-एसपी की मौजूदगी में आपातकालीन स्थितियों से निपटने का अभ्यास किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment