Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 15 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:पीपलगांव और कसारी मसारी में PDA ने चलाया बुलडोजर

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने मंगलवार को शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जोन-02, उपजोन-2ए क्षेत्र में लगभग 15 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण की टीम ने सबसे पहले शॉहा उर्फ पीपलगांव क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां वाजित अली उर्फ गुड्डू भूषा पुत्र आबिद अली और अन्य लोगों द्वारा लगभग 10 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में अधिकारी और प्रवर्तन टीम मौजूद थी, जिससे किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने कसारी मसारी इलाके में शकील, दानिस और अन्य द्वारा करीब 5 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों मामलों में प्राधिकरण की अनुमति के बिना प्लॉटिंग कर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। PDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर, PDA की प्रवर्तन टीम और थाना एयरपोर्ट की पुलिस मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि अवैध प्लाटिंग से न सिर्फ शहर का सुनियोजित विकास प्रभावित होता है, बल्कि आम लोगों को भी धोखाधड़ी का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी जमीन या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चामुंडा देवी मंदिर में महाआरती, 2,500 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यानी देवी की पूजा, फूलों से सजा मां का भवन
    Next Article
    सहारनपुर SBI शाखा में AC ब्लास्ट से आग:बैंक में भगदड़ मची, ग्राहकों और कर्मचारियों में दहशत फैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment