Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चामुंडा देवी मंदिर में महाआरती, 2,500 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यानी देवी की पूजा, फूलों से सजा मां का भवन

    2 hours ago

    2

    0

    संभल के सिद्धपीठ चामुंडा देवी मंदिर में मंगलवार को मां कात्यायनी देवी की महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से लेकर रात तक 2500 से अधिक भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन किए। नवरात्रि के छठे दिन मंदिर परिसर को गेंदा, चमेली और आम की पत्तियों से सजाया गया था। तिरंगा और अन्य लाइटों से मंदिर जगमगा रहा था। मंगला आरती के बाद दर्शन के लिए कपाट खोले गए। महाआरती शाम 7 बजे शुरू हुई और रात 8:30 बजे संपन्न हुई। मंदिर के कपाट रात 12 बजे बंद किए गए। मंदिर के महंत मुरली सिंह ने मुख्य यजमान मनोज कुमार गुप्ता और योगिता गुप्ता से विधि-विधान पूर्वक महाआरती संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि यह मंदिर 800 साल से भी अधिक पुराना है। यह सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कुलदेवी मां चामुंडा देवी का सिद्धपीठ है। मनोज कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि सिद्धपीठ चामुंडा देवी मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। शाम की आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। मंदिर में साल में दो बार नवरात्रि मेला लगता है। महिला श्रद्धालु सारिका आर्य ने बताया कि वह प्रतिदिन शाम को आरती में शामिल होने आती हैं। मंदिर परिसर के बाहर चैत्र नवरात्र के 9 दिन के मेले का आयोजन हो रहा है। बच्चों के लिए झूलों के अलावा खाने-पीने की दुकानें लगी हैं। मां ज्वाला देवी से आई दिव्य ज्योत के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं वहीं अखंड ज्योत घर लेकर गए हैं। देखें महाआरती की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सड़क सुरक्षा पर DM की सख्ती:अवैध कट बंद होंगे, स्टंट पर प्रतिबंध; नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई
    Next Article
    प्रयागराज में 15 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:पीपलगांव और कसारी मसारी में PDA ने चलाया बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment