Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर SBI शाखा में AC ब्लास्ट से आग:बैंक में भगदड़ मची, ग्राहकों और कर्मचारियों में दहशत फैली

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा में मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा टल गया। बैंक के एक कमरे में लगे एयर कंडीशनर (AC) में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया, जिससे आग लग गई और पूरे कमरे में धुआं व गैस फैल गई। घटना के समय बैंक में कई ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे। धमाके और आग के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरा बैंक खाली हो गया और बाहर सड़क पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। एसी से निकली गैस और धुएं के कारण बैंक के अंदर कुछ देर तक दृश्यता प्रभावित रही। यह हादसा बैंक की डिस्पेंसरी के कमरे में हुआ। एसी फटने के बाद बैंक कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रारंभिक प्रयास किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) तेज प्रताप सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एसी में तकनीकी खराबी के कारण ब्लास्ट हुआ था, जिससे मामूली आग लगी। समय रहते आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक परिसर को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया। बैंक प्रबंधन के अनुसार, इस घटना में लगभग 20 से 30 हजार रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। बैंक प्रबंधन ने इसे एक मामूली घटना बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 15 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:पीपलगांव और कसारी मसारी में PDA ने चलाया बुलडोजर
    Next Article
    8वीं पास ड्राइवर बना 20 करोड़ ITC घोटाले का मास्टरमाइंड:फर्जी फर्म से काटता था बिल, हापुड़ से आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment