Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 10वीं के टॉपर लक्षिता और वेदांत:ICSE बोर्ड: 12वीं में भी लड़कियों ने बाज़ी मारी, सेंट मेरीज-जीएचएस में उत्साह

    9 hours ago

    2

    0

    काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा घोषित ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा परिणाम 2026 में संगम नगरी के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का मान बढ़ाया है। रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। सेंट जोसेफ कॉलेज के हाईस्कूल (10वीं) के छात्रों ने इस वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। वेदांत दास ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रांजल पांडे और यशार्थ प्रताप सिंह ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिवित पारीक और रिज़वान रहमान ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी तरह इंटरमीडिएट (12वीं) में भी सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्रों का दबदबा देखने को मिला। निष्कर्ष गुप्ता ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। आवाह्न कुशवाहा और शुभांकर घोष ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि कौशतुभ त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। गर्ल्स हाई स्कूल (GHS) की छात्राओं ने भी इस वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। हाईस्कूल में लक्षिता कुशवाहा ने 98.20 प्रतिशत, सारा खान ने 98.60 प्रतिशत और आराध्या राठौर ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं GHS के इंटरमीडिएट परिणामों में आर्या सिंह और शरण्या श्रीवास्तव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छवि अमित सचदेवा और माही जायसवाल ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होते ही सभी स्कूलों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने भी छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोडल अधिकारी ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया:जन चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों से सीधा संवाद किया
    Next Article
    गोंडा में शादी का कार्ड लेकर सिलेंडर लेने पहुंचा युवक:छात्र बोला- लाइन में खड़े होने के लिए दो दिन से क्लास छोड़ रहा हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment