Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोडल अधिकारी ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया:जन चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों से सीधा संवाद किया

    9 hours ago

    2

    0

    जालौन विकास खंड के ग्राम पहाड़पुरा में एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी एवं कृषि सचिव इंद्र विक्रम सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनके क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामीणों से प्रतिक्रिया भी ली। नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। उन्होंने मौके पर स्थलीय सत्यापन भी किया और लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं के वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँचने की पुष्टि की। जन चौपाल में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नोडल अधिकारी ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। उन्हें पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सरकार जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक नागरिकों के समग्र कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं बेटियों और महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। किसानों के हितों पर जोर देते हुए नोडल अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य बताया। उन्होंने सभी किसानों से इसे शीघ्र बनवाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने जल संरक्षण पर बल देते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलों को अपनाने की सलाह दी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। इस जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत:तापमान में गिरावट, अगले दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    प्रयागराज में 10वीं के टॉपर लक्षिता और वेदांत:ICSE बोर्ड: 12वीं में भी लड़कियों ने बाज़ी मारी, सेंट मेरीज-जीएचएस में उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment