Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन मंत्री चैता गान पर बजाते दिखे मंजीरा, VIDEO:बलिया में प्रशिक्षण अभियान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मंत्री बलिया में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चैता गान पर मंजीरा और तासा बजाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शनिवार को बलिया नगर विधानसभा के छाता मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के बाद का है। वीडियो में दयाशंकर सिंह चैता गान मंडली के साथ बैठे दिख रहे हैं। वे ढोलक, मंजीरा और तासा की धुन पर कभी मंजीरा तो कभी तासा बजाते हुए चैता गान का आनंद ले रहे हैं। उन्हें विशेष रूप से "ए रामा चैईता मासे" जैसे चैत गानों पर झूमते हुए देखा गया। परिवहन मंत्री ने यह वीडियो अपने फेसबुक वॉल पर भी साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि वे बलिया नगर विधानसभा के छाता मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोकगीत का आनंद लिया। यह पहली बार नहीं है जब मंत्री का ऐसा कोई वीडियो सामने आया है। इससे पहले होली के दौरान भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे रंग-गुलाल में सराबोर होकर ढोलक और मंजीरा बजाते दिखे थे। इसके अतिरिक्त, चौक स्थित दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव के भंडारे में उन्हें पूड़ी तलते हुए भी देखा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन का सौदा करने वाले भाई को पुलिस ने दबोचा:बांदा से 1.38 लाख में हरियाणा में बेचा था, पहले से ही शादीशुदा थी युवती
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम पैनल के वकीलों की छंटनी होगी:खराब परफॉर्मेंस की तैयार की जा रही रिपोर्ट, पैरवी काम नहीं आएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment