Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन का सौदा करने वाले भाई को पुलिस ने दबोचा:बांदा से 1.38 लाख में हरियाणा में बेचा था, पहले से ही शादीशुदा थी युवती

    6 hours ago

    1

    0

    बांदा में रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है जहां सगे भाई ने अपनी ही सगी बहन का सौदा मां संग मिलकर कर डाला। पुलिस ने एक ऐसे ही सनसनीखेज मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही बहन को बेचकर उसकी जबरन शादी करा दी। जानकारी के अनुसार पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। भाई ने अपनी ही बहन को 1 लाख 38 हजार रुपए में बेचकर उसकी जबरन शादी करा दी थी। यह कार्रवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की जांच के बाद की गई। शिकायत से खुला हैरान करने वाला सच चित्रकूट निवासी पीड़िता ने 22 नवंबर 2025 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 20 नवंबर को उसकी मां और भाई उसे बहाने से बांदा लाए और हरियाणा के एक व्यक्ति को 1.38 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई, जबकि वह पहले से शादीशुदा थी। गंभीर आरोपों पर तुरंत हरकत में आई पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एएचटीयू बांदा ने तत्काल संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान पर, मिले सबूत और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने आरोपी भाई को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर आरोपी भाई गिरफ्तार जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी जयनारायण को कालू कुआं रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जगनारायण उर्फ जयनारायण पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम डाडी चमरौडी, थाना मानिकपुर, जनपद चित्रकूट के रूप में हुई है। पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं दो आरोपी इस मामले में हरियाणा के कृष्ण कुमार और बलराम नामक दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे मानव तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। विशेष अभियान के तहत कार्रवाई यह गिरफ्तारी मानव तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल प्रशांत यादव और महिला कांस्टेबल पूर्णिमा सेंगर शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुधौली सीट पर कौन मजबूत, विधायक राजेंद्र या कोई और:भाजपा से संजय जायसवाल या पुष्करादित्य सिंह? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    परिवहन मंत्री चैता गान पर बजाते दिखे मंजीरा, VIDEO:बलिया में प्रशिक्षण अभियान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment