Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया धीमी:922 में से 735 ने ही फीस जमा की, अगले सत्र पर असर

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024-25 की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। विश्वविद्यालय ने 47 विषयों में कुल 922 अभ्यर्थियों को डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी (डीआरसी) में शामिल होने के लिए पत्र जारी किया था। डीआरसी के माध्यम से अभ्यर्थियों के शोध विषय और गाइड से संबंधित प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके बाद रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) द्वारा अंतिम स्वीकृति दी जाती है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अब तक 838 अभ्यर्थियों की आरडीसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उन्हें प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, इन 838 अभ्यर्थियों में से केवल 735 ने ही निर्धारित शुल्क जमा किया है। शेष अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक फीस जमा नहीं की गई है, जिसके कारण प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जब तक सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक अगले सत्र (2025-26) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी करना मुश्किल होगा। यदि शेष अभ्यर्थी समय पर शुल्क जमा नहीं करते हैं, तो आगामी सत्र की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में दीक्षांत परेड का जश्न:नवप्रशिक्षित आरक्षियों के लिए सांस्कृतिक संध्या और बड़ा खाना आयोजित
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग:जानसठ रोड पर देर रात हादसा, इलाके की बिजली ठप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment