Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत:बाराबंकी में नाराज होकर घर से निकली थी, रात भर शव पर गुजरते रहे वाहन

    4 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतका के बेटे ने बताया कि घटना से पहले घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद उनकी मां देर रात गुस्से में घर से निकल गई थीं। सुबह पुलिस से सूचना मिलने पर बेटे ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे फावड़े से हटाना पड़ा। बताया गया कि रात भर सैकड़ों वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे वह सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। यह घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मदरहा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई। खेमीपुर गांव निवासी गुड़िया (पत्नी राजेंद्र) मंगलवार देर रात घर से निकलकर एक्सप्रेसवे पर पहुंच गई थीं। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के बाद वह मंगलवार रात करीब 1:00 बजे घर छोड़कर चली गई थीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात भर एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही जारी रही और सैकड़ों वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। सूचना मिलने पर लोनीकटरा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों - रामू, श्यामू, रानू, सोनू और मोनू को छोड़ गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनीकटरा के थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार से 5.5 लाख रुपए से भरा बैग चोरी:एटा में टायर बदलते वक्त चोरों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गोंडा में पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल:फारुख और दद्दन दूसरे जिलों में बेचते थे चोरी के पशु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment