Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में NSUI की नई टीम का ऐलान:प्रदेश अध्यक्ष बोले- प्रदेश के हर जिले में छात्र पंचायत, लखनऊ में होगी महापंचायत

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के तिलक हाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने स्थापना दिवस (9 अप्रैल) की पूर्व संध्या पर छात्र पंचायत आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए और छात्र मुद्दों पर चर्चा की गई। छात्र पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान पहुंचे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने की। इस दौरान अनस रहमान ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में छात्र पंचायत आयोजित की जा रही है, जहां छात्रों की समस्याओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जा रही है। उन्होंने बताया कि अंत में लखनऊ में छात्र महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें हजारों छात्र शामिल होंगे। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की नींव उसका छात्र संगठन होता है। छात्रों और युवाओं के उत्साह से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि हर कॉलेज में एनएसयूआई की कमेटी बनाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनिकेत मिश्रा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें कुशाल कृष्ण सिंह यादव, कार्तिकेय सिंह और प्रथमेश पांडेय को उपाध्यक्ष, जबकि मयंक कुशवाहा, अभय अवस्थी, वंश मिश्रा, दीपक मिश्रा और करण प्रजापति को महासचिव बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने किया। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मावूद, आकाश अवस्थी, आफताब जाफरी, अंशुल यादव, सीता अग्निहोत्री और चंद्रमणि मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​गाजियाबाद फैमिली कोर्ट का बड़ा फैसला:पहली शादी छिपाकर पति को रेप केस में फंसाने वाली पत्नी से मिला तलाक
    Next Article
    सोनभद्र में शिक्षामित्र के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश:आदिवासी महिला को भगाने और अपने पास रखने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment