Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन ने प्रेमी संग मिलकर भाई की हत्या की:मैनपुरी में भांजे के सामने मां ने मामा को मरवाया, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। घटना मंगलवार शाम की है। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के करथिया निवासी 25 वर्षीय करन मिश्र अपनी बहन पूजा दुबे को कुसमरा स्थित उसके घर छोड़ने आया था। करन जब देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई। पूजा ने पहले परिजनों को बताया कि करन घर से निकल गया है और पहुंच जाएगा। काफी देर तक करन के घर न पहुंचने पर उसकी बहन पूजा ने किशनी थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। हालांकि, मामले में तब बड़ा मोड़ आया जब पूजा के 10 वर्षीय बेटे रितिक दुबे ने लोगों को बताया कि रात करीब 12 बजे नगला भूपति निवासी जितेंद्र ठाकुर उर्फ जीतू घर आया और उसके मामा करन मिश्रा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे ने यह भी बताया कि उसकी मां पूजा ने भी इस वारदात में आरोपी की मदद की। बच्चे के इस सनसनीखेज बयान के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसपी सिटी अरुण कुमार, कुसमरा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार, स्वाट टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने आरोपी जितेंद्र ठाकुर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने करन को गोली मारकर शव धर्मगदपुर गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। बुधवार शाम को आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने धर्मगदपुर के पास झाड़ियों से करन का शव बरामद कर लिया। शव के सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक करन के तीन बच्चे हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे। इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मिलकर करन की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पूजा दुबे और जितेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर ने काटी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की बिजली:पीलीभीत में 7 दिनों से अंधेरे में दफ्तर, सवा लाख का बिल बकाया
    Next Article
    संकट मोचन संगीत समारोह का आज तीसरा दिन:जसपिंदर नरूला ने सुनाई हनुमान चालीसा, 400 से ज्यादा पवनपुत्र के स्वरूपों की लगी पेंटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment