Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश में नफरत का बीज बो रही सत्ताधारी पार्टी:कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पटेल बोले- बहादुर कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के रीढ़ हैं

    2 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस पार्टी की नीतियां और उसके बहादुर कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के रीढ़ है जिन्हें और मजबूती देकर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाया जा सकता है। यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कही। पटेल ने कहा आज देश में नफरत का बीज बोकर सत्ताधारी पार्टी राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं ,इसका मुकाबला मजबूती से अगर देश में हो रहा है तो उसका सारा श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को होता है, जिनके बदौलत कांग्रेस की नींव आज भी मजबूत है, हमें हर एक कांग्रेस जनों के सुख-दुख में शरीफ होकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा । बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह एवं संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतन नारायण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है, कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत की माटी का सच्चा सपूत है और वह अपने देश लिए कुछ भी करने का जज्बा रखता है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है बिना पार्टी के कार्यकर्ताओं के मजबूती के किसी भी संगठन की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस जन कांग्रेस शासन में किए गए कार्यों को जनता के समक्ष उठाएं, उन्होंने कहा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता वह आग है जो विनाशकारी एवं विघटनकारी शक्तियों को जलाने का जज्बा रखता है । कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा आज देश के नौजवानों में राहुल गांधी आईकान के रूप में है और देश का नौजवान राहुल गांधी में अपना भविष्य देख रहा है कांग्रेस जनों को मजबूती के साथ जनता की भावनाओं के अनुरूप पार्टी को और मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष राम अवध पासी ने पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच सीधे संवाद की वकालत की, और कहा अपने पन का एहसास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति और करीब लाने में कारगर होगा। बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह,उग्रसेन मिश्रा, प्रशांत पांडे ,अनिल कुमार सिंह, रविंद्र कुमार,राज प्रताप सिंह,दिलीप कुमार गौड़ ,धीरेंद्र उपाध्याय, संतोष कुमार तिवारी, विकास सिंह विकी ,रामप्रताप सिंह ,हृदय नारायण मिश्रा ,राजेंद्र प्रसाद रावत, राम आशीष तिवारी, दयाशंकर तिवारी, रामेंद्र त्रिपाठी ,उमेश उपाध्याय ,संजय तिवारी ,अमरीश पांडे ,विजयपाल सिंह ,महिपाल सिंह, विवेक दुबे,रमाशंकर तिवारी, श्रीनिवास तिवारी, मनोज कुमार जायसवाल सीजर, यशवीर सिंह, राजकुमार पांडे, तरीक रुदौली,जनार्दन मिश्रा, अमरीश कुमार पांडे ,दिनेश शुक्ला, तेजबली पांडे, राम सजीवन दुबे, मथुरा प्रसाद चौरसिया, आदिल, कुरैशी फैजान ,रामकिशोर वर्मा , डब्लूपांडे, रामचरित्र वर्मा, फूलचंद यादव, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, अशोक राय ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर, देव कुमार वर्मा ,सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, नाजिश फातिमा ,मोहम्मद साहब ,रुखसाना, शैलेंद्र विक्रम सिंह, महताब खान ,शकील ,ओम प्रकाश सिंह, आशीष गुप्ता, ताज मोहम्मद ,रमेश चंद्र ,अशोक कुमार शर्मा, मोहम्मद आमिर, दयाशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे काबू करने में नाकाम 5 इंस्पेक्टर लाइन हाजिर:डीजीपी ने की कार्रवाई, दो सीओ के खिलाफ भी जांच के आदेश
    Next Article
    बाइक फिसलने से मामा की मौत, दो भांजे घायल:ललितपुर में रेलवे स्टेशन से बहन को लेने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment