Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सीएम Arjun Munda की मां सायरा मुंडा का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    1 day ago

    2

    0

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का रविवार देर रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। परिजनों ने यह जानकारी दी। सायरा मुंडा 92 वर्ष की थीं।अर्जुन मुंडा के परिवार के एक सदस्य ने बताया, ‘‘वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के कारण सायरा मुंडा को करीब 15 दिन पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रविवार देर रात करीब एक बजे अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं... आपके जाने से न केवल मां के प्यार का साया उठ गया, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया।आपकी मौजूदगी में हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।’’ सायरा मुंडा का अंतिम संस्कार सोमवार को यहां स्वर्णरेखा घाट पर किया गया। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं चंपाई सोरेन सहित बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने फोन पर अर्जुन मुंडा से बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सायरा मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मेरे बड़े भाई आदरणीय अर्जुन मुंडा जी की मां के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा, यह जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं अर्जुन मुंडा जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मरांग बुरू दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स पर शोक संदेश में कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार भरी देखभाल जीवन की सबसे अनमोल धरोहर हैं।चौधरी ने कहा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की मां के निधन की खबर बेहद दुखद है। जद(यू) विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने अर्जुन मुंडा के आवास पर उनसे मुलाकात की और उनकी मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra Minister Nitesh Rane का मदरसों पर बयान, Congress ने ध्रुवीकरण का आरोप लगाया
    Next Article
    SKM 26 नवंबर को करेगा देशव्यापी आंदोलन, MSP गारंटी समेत कई मांगों पर 100 जगहों पर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment