Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharashtra Minister Nitesh Rane का मदरसों पर बयान, Congress ने ध्रुवीकरण का आरोप लगाया

    21 minutes ago

    1

    0

    मुंबई के एक पार्क में एक युवा जोड़े पर हुए हमले को लेकर उपजे आक्रोश के बीच, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को कहा कि मदरसे केवल हिंदुओं से नफरत करना सिखाते हैं और चेतावनी दी कि यदि कोई भी इस समुदाय के प्रति बुरी नजर रखेगा, तो पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि उसके पैर कांप जाएं। मंत्री की यह टिप्पणी कुर्ला इलाके के एक सार्वजनिक पार्क में आठ लड़कों द्वारा एक युवक और उसकी महिला मित्र पर कथित हमले के कुछ दिनों बाद आई है। किशोर न्याय बोर्ड ने उन्हें चार दिसंबर तक सुधारगृह भेज दिया है।इस घटना के वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। राणे ने आरोप लगाया कि मदरसे छात्रों को केवल हिंदुओं से नफरत करना, उन्हें धर्म परिवर्तन कराना और उनकी हत्या करना सिखाते हैं। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से बात करते हुए आरोप लगाया, ‘‘यह कुरान में लिखा है, और यही मदरसों में पढ़ाया जाता है।वहां डॉक्टर और इंजीनियर नहीं बनते। वहां सिर्फ हिंदुओं को मारना और धर्म परिवर्तन कराना सिखाया जाता है। मदरसों में अच्छी शिक्षा नहीं दी जाती।’’ राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदुत्ववादी सरकार है, ‘‘अगर कोई हिंदुओं को बुरी नजर से देखेगा, तो शुक्रवार को उन्हें उठने-बैठने तक में दिक्कत होगी और उनके पैर कांपेंगे।महाराष्ट्र पुलिस ऐसा करके दिखएगी।’’ मंत्री ने कहा कि हिंदुओं को सतर्क रहना चाहिए, केवल हिंदुओं के साथ ही व्यापार करना चाहिए और अपना घर केवल अपने समुदाय के सदस्यों को ही बेचना चाहिए। उन्होंने कहा, “सांपों को दूध पिलाने के बजाय, हमें अपने हिंदू राष्ट्र और भगवान महादेव की भूमि को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। एक बार जब हम उन्हें दूध पिलाना बंद कर देंगे, तो वे भूख से मर जाएंगे।” इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा पर कुछ अपराधों को धार्मिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति का कोई धर्म नहीं होता।कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि अपराधियों को धार्मिक आधार पर बांटना या किसी समुदाय के किसी व्यक्ति द्वारा अपराध करने के कारण पूरे समुदाय को निशाना बनाना समानता, धर्मनिरपेक्षता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है। सावंत ने कहा, ‘‘अगर मुस्लिम समुदाय का कोई व्यक्ति अपराध करता है, तो उसे टाइम बम कहा जाता है, जबकि अगर किसी दूसरे समुदाय का कोई व्यक्ति अपराध करता है, तो उसे फुलझड़ी कहा जाता है। ये दोहरा मापदंड क्यों?’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपराधिक प्रवृत्ति का कोई धर्म नहीं होता और यह एक मानवीय गुण है।कुर्ला में हुई घटना की निंदा करते हुए सावंत ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह के अपराध हो रहे हैं, ऐसे में चुनिंदा घटनाओं को धार्मिक रंग देना भी उतना ही गलत है और यह राजनीतिक ध्रुवीकरण के समान है।’’ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति इस हद तक पहुंच गई है कि लोग यह कहने को मजबूर हैं कि ‘‘भाजपा शासन में बिहार, महाराष्ट्र से बेहतर है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Revanth Reddy का BRS पर हमला, KCR ने कृष्णा जल बंटवारे पर किए तेलंगाना के मृत्यु वारंट पर दस्तखत
    Next Article
    पूर्व सीएम Arjun Munda की मां सायरा मुंडा का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment