Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Australia और Solomon Islands के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता, विदेशी सैन्य अड्डे पर लगी रोक

    4 hours from now

    2

    0

    ऑस्ट्रेलिया और सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्रियों ने बुधवार को एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता इन खबरों के बीच हुआ है दक्षिण प्रशांत क्षेत्र का यह छोटा द्वीपीय देश चीन के साथ चार साल पहले हुए अपने गोपनीय रक्षा समझौते को समाप्त कर देगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और सोलोमन द्वीप के उनके समकक्ष मैथ्यू वेल ने एक बयान में कहा कि नयी संधि सोलोमन द्वीप के ‘प्रमुख सुरक्षा साझेदार’ के रूप में ऑस्ट्रेलिया की भूमिका की पुष्टि करती है।संधि में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया से करीब 2,000 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित इस छोटे देश में ‘‘किसी भी विदेशी सैन्य या सुरक्षा अड्डे की स्थापना नहीं होगी।’’ चीन ने 2022 में सोलोमन द्वीप की तत्कालीन सरकार के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद यह आशंका पैदा हो गई थी कि चीनी नौसेना दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में अपना सैन्य अड्डा स्थापित कर सकती है। उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रशांत क्षेत्र के पड़ोसी देशों के साथ कई द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते किए हैं और यह उसी कड़ी में नवीनतम समझौता है। वेल ने मीडिया की उन खबरों की न तो पुष्टि की और न ही उनका खंडन किया, जिनमें कहा गया है कि उनकी सरकार ने बीजिंग को सूचित कर दिया है कि चीन के साथ सुरक्षा समझौते की पांच साल की अवधि 2027 की शुरुआत में समाप्त होने के बाद उसका नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।इस समझौते के तहत चीन ने सोलोमन द्वीप की राजधानी होनियारा में पुलिस प्रशिक्षक उपलब्ध कराए हैं। ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में अल्बनीज के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में वेल ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, चीन के साथ हुई संधि में गोपनीयता संबंधी एक प्रावधान है सलिए मैं इस बारे में बात नहीं कर सकता। चीन के साथ हमारी बातचीत जारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, सोलोमन द्वीप कई वर्षों से इस क्षेत्र में अनिश्चितता और संदेह का कारण रहा है।अब वे दिन बीत चुके हैं। हम दोबारा उस स्थिति में नहीं जाना चाहते।’’ वहीं बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक पत्रकार के उस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया, जिसमें पूछा गया था कि क्या सोलोमन द्वीप ने चीन के साथ सुरक्षा समझौता समाप्त करने की बात कही है। गुओ ने मंगलवार को कहा, ‘‘चीन सोलोमन द्वीप के साथ संबंध विकसित करने में हमेशा आपसी सम्मान और समानता के सिद्धांत का पालन करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सोलोमन द्वीप समेत प्रशांत क्षेत्र के द्वीपीय देशों के साथ चीन के सहयोग में भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या गुटीय टकराव का कोई तत्व नहीं है।’’ अल्बनीज ने कहा कि नयी द्विपक्षीय संधि ने सोलोमन द्वीप और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को ऐसे स्तर पर पहुंचा दिया है, जहां वे पहले कभी नहीं रहे और अब ये संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    International Emmy Awards 2026: भारत की दोनों एंट्री हारीं, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
    Next Article
    Donald Trump प्रशासन China और EU समेत 16 अर्थव्यवस्थाओं पर बढ़ाएगा शुल्क

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment