Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन:जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोकसभा, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    2 hours ago

    2

    0

    जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। जिला प्रवक्ता सैयद आमिर रज़ा ने श्रीमती मोहसिना किदवई के जीवन और उनके अविस्मरणीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुआ था। उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। वे दो बार मेरठ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं और मेरठ की पहली महिला सांसद बनीं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दो बार राज्यसभा सदस्य के रूप में भी कार्य किया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की करीबी सहयोगी के रूप में, उन्होंने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। वसी अहमद रिज़वी ने बताया कि 1970 के दशक में आपातकाल के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनकर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा कर कार्यकर्ताओं को जोड़ा और संगठन को नई ऊर्जा दी। वे कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव के रूप में भी कार्यरत रहीं। पार्टी के संगठन, रणनीति और युवा नेताओं के मार्गदर्शन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मोहसिना किदवई सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल थीं। महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधित्व के रूप में उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत किया। सभा में जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलज़ार चौहान को भी याद किया गया। सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा की घटना मजदूर विरोधी नीतियों का सबूत:अजय राय बोले, वेतन वृद्धि के नाम पर 250-300 रुपए बढ़ाकर गरीबों को ठगा गया
    Next Article
    मुरादाबाद में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा:9 आरोपी गिरफ्तार, 76,850 रुपये नकद बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment