Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    “पंगत में जूठन के लिए लड़ते देख ने बदली सोच”:लखनऊ में MLC डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल बोले-बाबासाहेब के विचारों ने जीवन की दिशा दी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के बीच डॉ. अंबेडकर महासभा अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ( एमएलसी) ने अपने जीवन का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने उन्हें सामाजिक बदलाव की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बचपन में देखी एक घटना ने उनके मन को झकझोर दिया था, जिसके बाद उन्होंने दलित समाज के अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा बी आर अंबेडकर के सम्मान में किए जा रहे कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। बचपन की घटना ने बदली सोच, समाज के लिए काम करने की मिली प्रेरणा डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अपने संबोधन में बताया कि उन्हें बचपन से ही डॉ. भीमराव अंबेडकर को पढ़ने और समझने का अवसर मिला, क्योंकि उनके घर के पास एक लाइब्रेरी थी। वहीं से उन्होंने बाबासाहेब के विचारों को जाना और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा ली। उन्होंने एक मार्मिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शादी-विवाह के दौरान पंगत में खाना खाने के बाद बची जूठन को उठाने के लिए दलित समाज के लोग कुत्तों के साथ संघर्ष करते नजर आते थे। यह दृश्य उनके मन में गहराई तक बैठ गया और यहीं से सामाजिक बदलाव की सोच पैदा हुई। योगी सरकार के प्रयासों का किया जिक्र, 500 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बाबासाहेब अंबेडकर के सम्मान में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जहां-जहां डॉ. अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित हैं, वहां बाउंड्री वॉल का निर्माण, छतरीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए करीब 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में बाबासाहेब के चित्र लगाए जाने को अनिवार्य किया गया है, जिससे उनके विचार हर स्तर तक पहुंच सकें। सफाई कर्मियों और वंचित समाज के मुद्दे भी उठाए उन्होंने कहा कि विधान परिषद में उन्होंने खासकर सफाई कर्मियों और वंचित समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि मैन्युअल स्कैवेंजिंग जैसी गंभीर समस्या को खत्म करने और सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आवास योजनाओं में वंचित समाज को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी लाभ मिल सके। अंबेडकर स्मारक और शोध केंद्र बनकर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया कि लखनऊ में डॉ. अंबेडकर से जुड़े स्मारकों और शोध केंद्रों को विकसित किया जा रहा है। यहां संग्रहालय, लाइब्रेरी और विपश्यना केंद्र भी तैयार किए गए हैं, जिनका लोकार्पण आने वाले दो से तीन महीनों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल देश बल्कि दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा और बाबासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का केंद्र बनेगा। 13-14 अप्रैल को भव्य आयोजन, सीएम समेत कई दिग्गज होंगे शामिल अंबेडकर जयंती के अवसर पर 13 और 14 अप्रैल को लखनऊ में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 अप्रैल को विश्व शांति मार्च और झांकियां निकाली जाएंगी, जबकि 14 अप्रैल को मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह और अन्य कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी सहारनपुर पहुंचे:सर्किट हाउस में रुकेंगे, पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेंगे
    Next Article
    औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध:संभल में भटोला पंचायत में किसानों ने कहा- 'एक इंच जमीन नहीं देंगे'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment