Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व CJI बोले-जजों की नियुक्ति में SC-ST नजरअंदाज:जस्टिस गवई ने राष्ट्रपति को लिखा- एक समुदाय को प्राथमिकता, 9 साल में 75% जज सामान्य वर्ग से

    22 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। 27 नवंबर को लिखे लेटर में उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की हाल की सिफारिशों में एक खास समुदाय को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। गवई ने लिखा कि 2018 से अब तक हाईकोर्ट में 715 जज नियुक्त हुए हैं। इनमें सिर्फ 22 SC, 16 ST, 89 OBC और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। करीब 75% जज सामान्य वर्ग से नियुक्त किए गए। दावा- हाईकोर्ट में नियुक्त जजों में 14% से कम OBC गवई ने लेटर में लिखा कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जज बनने के मौके कम मिल रहे हैं। उन्होंने जजों के ट्रांसफर के फैसलों पर भी सवाल उठाए हैं। पूर्व CJI ने कहा कि जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर में योग्यता और सभी वर्गों को बराबर मौका देने के नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हाईकोर्ट में हुई नियुक्तियों में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी करीब 80% रही। वहीं देश की आबादी में 40 से 50% हिस्सेदारी रखने वाले OBC समुदाय को 14% से भी कम पद मिले। गवई बोले- नियुक्ति समिति की जवाबदेही तय नहीं गवई ने कहा कि संविधान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं, लेकिन नामों की सिफारिश में जजों की नियुक्ति करने वाली समिति की अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद समिति यानी कॉलेजियम पर कामकाज की जवाबदेही तय नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में सभी वर्गों को उचित जगह देना सिर्फ इस समिति की नहीं, बल्कि सरकार और संसद की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पहले भी सरकार और संसद ने समिति से वंचित वर्गों के लोगों को जज बनाने के लिए नामों पर विचार करने को कहा था। जजों के ट्रांसफर में भी भेदभाव का आरोप गवई ने आरोप लगाया कि जिन जजों का तबादला सजा के तौर पर किया गया था, उन्हें अब इनाम दिया जा रहा है। उन्होंने लेटर में जजों के ट्रांसफर के दो उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि एक जज को उनके मूल हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया। इसके पीछे सजा देने जैसी वजह बताई गई, लेकिन बाद में उन्हें एक बड़े और प्रमुख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बना दिया गया। दूसरे मामले में एक बड़े हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को छोटे हाईकोर्ट में भेज दिया गया। वहीं, छोटे हाईकोर्ट के एक मेहनती चीफ जस्टिस को बड़े हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। गवई ने सवाल उठाया कि इन फैसलों में योग्यता को किस आधार पर देखा गया। राष्ट्रपति से मामले में दखल देने की अपील गवई ने साफ किया कि वे किसी भी समुदाय के लोगों को जज बनाए जाने के खिलाफ नहीं हैं। उनका कहना है कि सभी वर्गों के बीच संतुलन होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में उचित कदम उठाने की अपील की, ताकि न्यायपालिका में हर वर्ग को बराबर प्रतिनिधित्व मिल सके। कॉलेजियम सिस्टम पर विवाद क्यों?
    Click here to Read more
    Prev Article
    CDS बोले- ऑपरेशन सिंदूर भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट:जंग एकसाथ जमीन-समुद्र-आसमान में लड़ी जाएगी, जो इनको साध लेगा, वही जीतेगा
    Next Article
    Ramayana Box Office: 1,790 करोड़ भी कम पड़े! इन हॉलीवुड फिल्मों के आगे फीकी 'रामायण', ग्लोबल लिस्ट में इस नंबर पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment