Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान के बेटे समेत दो की कंटेनर टक्कर में मौत:शाहजहांपुर में बहन के घर बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे

    5 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नगरिया मोड़ के पास हुआ, जब एक कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान डींगुरपुर निवासी जसपाल सिंह और उनके रिश्तेदार पदम सिंह के रूप में हुई है। जसपाल सिंह (40), जो डींगुरपुर की ग्राम प्रधान सावित्री के बेटे थे, अपने 55 वर्षीय रिश्तेदार पदम सिंह के साथ तिलहर थाना क्षेत्र के खेड़ा बझेड़ा स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। वे वहां बहन की बीमार सास को देखने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, जैसे ही दोनों बाइक सवार नगरिया मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और कंटेनर के पिछले पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने कंटेनर और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद सिंह भी अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से जल्द पोस्टमार्टम कराने के लिए निर्देश दिए। मृतक जसपाल सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और एक प्राइवेट शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी शिक्षामित्र हैं और उनके दो बच्चे, बेटा सूर्या और बेटी रिया हैं। वहीं, पदम सिंह को भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कैंट सीट पर विधायक सौरभ या कोई और मजबूत:सपा से रीबू श्रीवास्तव या पूजा यादव पहली पसंद, कांग्रेस से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम पैनल के वकीलों की छंटनी शुरू:खराब परफॉर्मेंस की बन रही रिपोर्ट, पैरवी नहीं आएगी काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment