Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में युवती से दुष्कर्म, हत्या का मामला:दूसरे आरोपी की हुई गिरफ्तारी, तीसरे पर 50 हजार का इनाम जारी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी विशुन प्रकाश गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देर रात चौराही बाईपास अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान हुई। मामले का तीसरा और मुख्य आरोपी शुभम सोनकर अभी भी फरार है। फरार आरोपी शुभम सोनकर की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज रेंज के आईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले एसपी दीपक भूकर ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात की है। युवती अपने नाबालिग प्रेमी से मिलने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए शव को आम के पेड़ से लटका दिया गया था। जांच के दौरान इस मामले में नाबालिग प्रेमी सहित तीन लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में पता चला कि युवती और नाबालिग के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और घटना की रात दोनों के बीच कई बार फोन पर बात हुई थी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग प्रेमी ही युवती को रात में बाग में बुलाकर ले गया था, जहां अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी ने जानकारी दी कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, स्पेशल टीम और स्थानीय पुलिस की कुल पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बूंदाबांदी और हवा के साथ अचानक बदला मौसम:तापमान में आई गिरावट से लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत
    Next Article
    पीलीभीत में हैंडओवर से पहले दरकी पुलिया:लाखों के निर्माण पर उठे सवाल, जेई पर गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment