Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में कार डिवाइडर से टकराई, VIDEO:हादसे में घायल मां-बेटी की मौत, दंपति घायल

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में दो महिलाओं मौत हो गई, जबकि एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद फ्लाईओवर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी आशीष चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ टाटा टियागो कार से कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी कार जहानाबाद फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल मंझनपुर (कौशांबी) रेफर कर दिया गया। दो महिलाओं की मौत जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 70 वर्षीय मंजू भद्र और 58 वर्षीय बुलबुल को मृत घोषित कर दिया। मंजू भद्र घायल आशीष चक्रवर्ती की सास थीं, जबकि बुलबुल उनकी बहन बताई जा रही हैं। आशीष चक्रवर्ती और उनकी पत्नी मोनिका की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। इस हादसे का एक लाइव वीडियो शुक्रवार को सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद का दृश्य और क्षतिग्रस्त कार दिखाई दे रही है। प्राथमिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रशासनिक जज ने बिजनौर जिला कारागार का निरीक्षण किया:बंदियों की सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया; सफाई सराही
    Next Article
    देवरिया में 'दस्तक अभियान' शुरू:आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी मरीजों की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment