Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में गेहूं की फसल जली:हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से पांच बीघा फसल राख

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रायचंद पट्टी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी विनोद सिंह के खेत के पास हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान मशीन से निकली एक चिंगारी सूखी फसल पर गिरी और आग तेजी से फैल गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टी, पाइप और अन्य उपलब्ध साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर चौकी इंचार्ज सैफाबाद योगेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। चौकी इंचार्ज अमुवाही अरविंद कुशवाहा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों में सहयोग किया।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई जिला पंचायत में 135वीं अम्बेडकर जयंती:केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
    Next Article
    महिला से छेड़छाड़ का विरोध, दंपती पर हमला:बुलंदशहर में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment