Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ जेल में बंदी की मौत का मामला:भाई ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, 10 लाख रुपये देने का भी दावा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंदी दीपक उर्फ राहुल की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है। देर रात मृतक के परिजनों की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने घर रवाना हो गए। मृतक के भाई रोहित ने जेल प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जेल न भेजने के नाम पर दिनेश और दरोगा दीपक ने उनके भाई से कथित तौर पर पैसे लिए थे। रोहित के मुताबिक, करीब 10 लाख रुपये देने के बावजूद उनके भाई को जेल भेज दिया गया। जब पैसे वापस मांगे गए तो उन्हें धमकियां मिलीं। रोहित ने यह भी आरोप लगाया कि जेल के अंदर उनके भाई को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे धमकाया जाता था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, जेल प्रशासन फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रहा है और दावा कर रहा है कि बंदी ने खुद आग लगाकर अपनी जान दी। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर दीपक उर्फ राहुल ने जेल के अंदर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी जेल ने डिप्टी जेलर ध्रुव श्रीवास्तव सहित तीन जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया है। बंदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच जेल के अंदर जारी है। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में जनरेटर चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार:पुलिस ने लोडर वाहन बरामद किया, अन्य आरोपी फरार
    Next Article
    संतकबीरनगर में 1.33 लाख से अधिक वोटर कम:विशेष पुनरीक्षण के बाद अंतिम सूची जारी, जीत के अंतर से कई गुना नाम कटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment