Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में जनरेटर चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार:पुलिस ने लोडर वाहन बरामद किया, अन्य आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में पुलिस ने निर्माणाधीन मैरिज हॉल से जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा किया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर और घटना में इस्तेमाल किया गया लोडर वाहन बरामद किया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालीपुर निवासी महेंद्र कुमार पुत्र मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 7 और 8 अप्रैल की रात हुसैनगंज-हथगांव मार्ग पर ग्राम झारखंडी के पास विधायक ऊषा मौर्य के विवाह गृह का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर पानी की आपूर्ति के लिए रखा गया एक जनरेटर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर हुसैनगंज पुलिस ने आजाद नगर गेट के पास सातमील क्षेत्र से सुमित दिवाकर पुत्र कैलाश दिवाकर को गिरफ्तार किया। सुमित बिंदकी थाना क्षेत्र के दरवेशपुर का निवासी है। आरोपी के पास से चोरी किया गया जनरेटर और घटना में प्रयुक्त लोडर वाहन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सुमित दिवाकर ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों पारुल उर्फ रामलखन रैदास, आनंद पुत्र सुरेश पासवान, विकुश पुत्र हरी रैदास, रामजी गुप्ता और शंकर पासी के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। उसने बताया कि पहले उन्होंने निर्माण स्थल की रेकी की थी और फिर रात में टीन शेड के अंदर रखे जनरेटर को चुरा लिया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के नाम मुकदमे में शामिल कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। गिरफ्तार आरोपी सुमित दिवाकर के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उग्रेशदत्त त्रिपाठी, कांस्टेबल नागेंद्र यादव और कांस्टेबल शिवानंद पाठक शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोते वक्त लड़की पर सिरफिरे प्रेमी ने तेजाब डाला, मौत:कुशीनगर पुलिस ने पकड़ा, थाने में लंगड़ाता दिखा; बोला- बात नहीं करती थी
    Next Article
    प्रतापगढ़ जेल में बंदी की मौत का मामला:भाई ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, 10 लाख रुपये देने का भी दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment