Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ जेल में आग लगने से युवक की मौत:शव गांव पहुंचा तो कोहराम मचा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक उर्फ राहुल की प्रतापगढ़ जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दीपक को प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह प्रतापगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध था। यह मामला 1 नवंबर 2025 से न्यायालय में विचाराधीन था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जेल परिसर में आग लगने की घटना में दीपक गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिला कारागार प्रशासन द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। शनिवार को जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की मृतक के बड़े भाई रंगीलाल ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस महिला ने आरोप लगाया था, वह अपनी बेटी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के घर आई थी और वहीं से साजिशन उनके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने दावा किया कि उनका भाई कभी प्रतापगढ़ गया ही नहीं था और इसकी पुष्टि के लिए उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी निकलवाई गई थी। रंगीलाल ने आरोप लगाया कि उनके भाई की सुनियोजित तरीके से हत्या करवाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जेल प्रशासन की ओर से घटना की समय पर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई, जिससे परिवार को घटना की जानकारी देर से मिली। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दीपक दो भाइयों में छोटा था। परिवार में बड़े भाई रंगीलाल और बहन पूजा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मामूली विवाद में चली गोली:युवक को लगी गोली घायल; आरोपी फरार
    Next Article
    फतेहपुर जिला अस्पताल में मरीज से वसूली का आरोप:आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद ऑपरेशन के लिए मांगे पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment