Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस के सामने जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प:मऊ में एक परिवार के 7 लोग घायल, कार्रवाई न होने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि यह हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबरन जमीन पर कब्जा घायल रामेश्वर ने बताया कि यह जमीन विवाद लगभग 20 वर्षों से चला आ रहा है और विपक्षी पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उनके अनुसार, प्रदीप, नागेंद्र, ओमप्रकाश और सूर्यभान सहित अन्य लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाया कि डायल 112 पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन दबंगों ने पुलिस के सामने ही मारपीट की। परिवार का कहना है कि हमलावर जबरन उनकी जमीन पर निर्माण सामग्री (कतरन) रख रहे थे, जिसका विरोध करने पर यह घटना हुई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलने पहुंचा है। इस पूरे मामले पर मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी कमलाकांत वर्मा ने बताया कि मारपीट की यह घटना जमीनी विवाद में हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय टीम ने नेपाल को 5-0 से हराया:शूटिंग बॉल सीरीज में क्लीन स्वीप, मैनपुरी में खिलाड़ियों का स्वागत
    Next Article
    दिल्ली से आया मजदूर का शव, हत्या की आशंका:सीतापुर में पिता ने बहू पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment