Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वायरल वीडियो के बाद मुकदमा दर्ज:कल्याणपुर में मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, सभी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में पनकी रोड पर देर रात मारपीट करने के और वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर तीन नामजद सहित चार अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर रात गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ था विवाद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुराना शिवली रोड निवासी आकाश पाल किराए पर रूम लेकर पढ़ाई कर रहा है। आकाश ने बताया की वह शुक्रवार देर रात को वह अपने दोस्तों के साथ कल्याणपुर पनकी रोड पर कार से गया था। वही वापस आते समय कार बैक करते समय सामने से आ रही कार चालक व उसमे बैठे लोगो ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो कार चालक ने फोन कर कल्याणपुर खुर्द में रहने वाले सागर ठाकुर,करन जयसवाल, मोहित चंदेल, आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। तभी वहां पर जाम लगने लगा। इसी दौरान राहगीरो ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए। पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा। वही पुलिस के आने से पहले सभी आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने कल्याणपुर थाने जाकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शनिवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी। देर रात आरोपियों के घर दी दबिश वायरल वीडियो के आधार मारपीट व मुकदमे में नामजद आरोपियों के घर देर रात को पुलिस ने दबिश दी। लेकिन पुलिस को कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। सागर ठाकुर के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट अभद्रता करने व घर के दरवाजे तोड़ने का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी ट्रेनी (आईपीएस ) सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया की वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- सीएम योगी मांस विक्रेता बन रहे हैं:गौरक्षा की बात करने पर मारने की धमकी मिली; सरकारें खुद धर्माचार्य होना चाहती हैं
    Next Article
    भारतीय टीम ने नेपाल को 5-0 से हराया:शूटिंग बॉल सीरीज में क्लीन स्वीप, मैनपुरी में खिलाड़ियों का स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment