Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में किशोर की तालाब में डूबने से मौत:मामा के घर शादी समारोह में आया था मासूम

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र के भरोखन गांव में शुक्रवार को 10 वर्षीय किशोर अनिकेत मिश्रा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब अनिकेत तालाब में नहा रहा था। अनिकेत आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह धौरहरा गांव निवासी विमल मिश्रा का बेटा था। वह अपनी मां विभा मिश्रा के साथ बीते 28 अप्रैल को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल रघईपुर गांव आया था। शुक्रवार दोपहर अनिकेत अपने मौसेरे भाई अनमोल मिश्रा और अन्य बच्चों के साथ भरोखन गांव स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। पुलिस कर रही कार्रवाई उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पट्टी ले जाया गया। वहां डॉक्टर नीरज सिंह ने जांच के बाद अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख छा गया। मां विभा मिश्रा सहित अन्य परिजन अस्पताल परिसर में मौजूद थे। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुष्मान योजना में अवैध वसूली का आरोप:मैनपुरी में इलाज से पहले मरीज से 187 रुपये लिए, महिला ने की शिकायत
    Next Article
    बाराबंकी डीएम ईशान प्रताप सिंह कोटवाधाम पहुंचे:मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, विकास कार्य जल्द शुरू होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment