Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतीक यादव के बर्थडे पर पत्नी अपर्णा भावुक:बेटी ने पियानों पर 'हैप्पी बर्थडे' की धुन बजाई; 25 दिन पहले हुआ था निधन

    2 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक के बर्थडे पर पत्नी अपर्णा भावुक हो गईं। उन्होंने फेसबुक पर प्रतीक और अपनी छोटी बेटी पद्मजा के साथ तस्वीर शेयर की। लिखा- जैसा आप कहते थे, आप हमेशा जवान रहेंगे। दरअसल, प्रतीक का 25 दिन पहले यानी 13 मई को लखनऊ में हार्टअटैक से निधन हो गया था। आज (7 जून) को उनका जन्मदिन है। बड़ी बेटी प्रथमा ने पियानो पर 'हैप्पी बर्थडे' की धुन बजाकर पापा को याद किया। सफेद रंग का पियानो प्रतीक ने प्रथमा को गिफ्ट किया था। इसके अलावा, अपर्णा ने प्रतीक यादव के लिए फेसबुक पर स्टोरी भी लगाई है। इसमें प्रतीक कार रेसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले, बेटी पद्मजा ने अपने हाथ पर पापा प्रतीक को गले लगाए हुए तस्वीर गुदवाई थी। टैटू में प्रतीक, पद्मजा को बहुत ही प्यार से सीने से लगाए हुए हैं। 2 तस्वीरें देखिए- छोटी बेटी ने प्रतीक के साथ की फोटो का टैटू बनवाया था बीते दिनों प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा ने पापा की याद में खास टैटू बनवाया था। पद्मजा ने अपने हाथ में पापा प्रतीक को गले लगाए हुए तस्वीर गुदवाई थी। तस्वीर में प्रतीक बेटी पद्मजा को बहुत ही प्यार से सीने से लगाए हुए हैं। टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया था। प्रतीक का निधन 13 मई को लखनऊ में हुआ था। 25 मई को लखनऊ आवास पर तेरहवीं थी प्रतीक की तेरहवीं 25 मई को लखनऊ आवास पर मनाई गई थी। कार्यक्रम में पत्नी अपर्णा यादव ने पूड़ियां बांटीं। अखिलेश यादव को खाना परोसा। इस दौरान जब लोगों ने ‘प्रतीक भैया अमर रहें’ के नारे लगाए, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और घर के अंदर चली गईं। सीएम योगी भी तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी और अपर्णा को सांत्वना दी। अखिलेश, शिवपाल यादव और डिंपल यादव समेत पूरा परिवार अपर्णा के घर पहुंचा। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी पूड़ियां बांटीं। लोकगायिका मालिनी अवस्थी और अभिनेता राजपाल यादव भी तेरहवीं में पहुंचे। 14 मई को लखनऊ में हुआ था अंतिम संस्कार प्रतीक यादव का लखनऊ में 14 मई को अंतिम संस्कार किया गया था। पत्नी अपर्णा के पिता यानी प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक की दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी भैंसाकुंड श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी। प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा अपने ताऊ अखिलेश के पास थी। अखिलेश ने उससे बात की और चॉकलेट खिलाया। --------------------------------- निधन की खबर भी पढ़िए- अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन : फेफड़े में खून का थक्का जमने से कार्डिएक अरेस्ट आया; आज लखनऊ में अंतिम संस्कार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था। (पूरा पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में मानसून लेट, अब 24 जून तक पहुंचेगा:बारिश थमने से गर्मी बढ़ी, पारा 42.5°C; 24 घंटे में 5°C उछलेगा तापमान
    Next Article
    डिंपल यादव ने शंकराचार्य के सामने माथा टेका, आरती उतारी:खुद को यदुवंशी बताया, शिवपाल के साथ आशीर्वाद लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment