Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पार्टी लाइन पर नहीं चले राघव चड्ढा:AAP सांसद संजय सिंह ने कहा- पार्टी के कई नेता जेल गए, लेकिन हम मोदी के खिलाफ झुके नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा को अब पार्टी के ही नेता कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। राज्यसभा में उनके साथी और यूपी के प्रभारी AAP नेता संजय सिंह ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने आगरा में कहा-राघव चड्ढा तमाम मुद्दों पर सदन में अपनी बात नहीं रखते। इस समय जो आम आदमी पार्टी का मुद्दा है...पंजाब का मुद्दा है...गुजरात का मुद्दा है...सीईसी के खिलाफ जो प्रस्ताव था, उस पर उन्होंने साइन नहीं किया। बहुत सारे मुद्दे ऐसे होते हैं, जिन पर वॉक आउट होता है, उन्होंने वॉक आउट नहीं किया है। कई मुद्दे हैं, जिन पर उनको जवाब देना चाहिए। राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को राघव चड्ढा पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। उनके इस वीडियो संदेश के बाद AAP नेता संजय सिंह उन्हें कटघरे में खड़ा किया है। अब विस्तार से पढ़िए... AAP सांसद व पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह इन दिनों प्रदेश में पदयात्रा निकाल रहे हैं। चौथे चरण की पदयात्रा के तहत वे शुक्रवार को आगरा पहुंचे। शहीद स्मारक से राजामंडी स्थित किदवई पार्क तक लगभग एक किमी लंबी पदयात्रा का उन्होंने नेतृत्व किया। इस दौरान युवाओं को रोजगार और सामाजिक न्याय का मु्द्दा उठाया। किदवई पार्क में उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने युवाओं को 'रोजगार दो या 10 हजार दो' की मांग उठाई। पहले पढ़िये राघव चड्ढा को लेकर उनकी संजय सिंह की प्रतिक्रिया... पदयात्रा शुरू होने से पहले प्रेसवार्ता के दौरान AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में अपनी ही पार्टी के साथी राघव चड्ढा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा-इस समय देश के सामने बहुत सारे ज्वलंत मुद्दे हैं। देश गैस की लाइनों में खड़ा है, पश्चिचम बंगाल में वोटर्स के साथ घोटाला-घपला हो रहा है, लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है, पंजाब में हमारे अधिकारों को छीना जा रहा है, गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है...इन तमाम मुद्दों पर राघव चड्ढा सदन में अपनी बात नहीं रखते...बोलते नहीं हैं। 'हम मोदी के खिलाफ लड़ते रहे' संजय सिंह ने कहा-आज उनका एक वीडियो जरूर आया है, तो मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि हम लोग अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। केजरीवाल ने निडरता से मोदी के खिलाफ लड़ना सिखाया है। मुझे 6 महीने जेल में रखा गया...मेरे ऊपर भी दबाव बनाया गया। अरविंद केजरीवाल...मनीष सिसौदिया...सतेंद्र जैन जेल में रहे। तमाम नेता जेल में रहे लेकिन मोदी के खिलाफ हम झुके नहीं...मोदी के खिलाफ लड़ते रहे। इस सरकार की तानाशाही के खिलाफ झुके नहीं...इस तानाशाही के खिलाफ हम लड़ते रहे, आगे भी लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा-राघव चड्ढा से मैं यही कहना चाहूंगा कि इस समय जो आम आदमी पार्टी का मुद्दा है...पंजाब का मुद्दा है...गुजरात का मुद्दा है...सीईसी के खिलाफ जो प्रस्ताव था, उस पर उन्होंने साइन नहीं किया...बहुत सारे मुद्दे ऐसे होते हैं, जिन पर वॉक आउट होता है, उन्होंने वॉक आउट नहीं किया है। ऐसे कई मुद्दों पर उनको जवाब देना चाहिए। बेरोजगारी का मुद्दा उठाया पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा-इस पदयात्रा के जरिये हम रोजगार और सामाजिक न्याय का मुद्दा उठा रहे हैं। एक ही नारा दे रहे हैं, रोजगार दो नहीं तो हर महीने बेरोजगारी भत्ते के रूप में नौजवानों को 10 हजार रुपये दीजिए। इसके बदले में 2 घंटे प्रतिदिन नौजवानों से कोई भी काम लीजिए। उन्हें बेरोजगार मत रखिये। आज यूपी का सबसे बड़ा मु्द्दा बेरोजगारी है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी लड़ रही है। यूपी में नौजवानों के लिए लाठियां हैं, रोजगार नहीं है। उन्होंने ये भी कहा-जिस तरह से जाति-धर्म के आधार पर यूपी में भेदभाव चल रहा है, ऐसी राजनीति खत्म होनी चाहिए। पदयात्रा का चौथा चरण चौथे चरण की पदयात्रा शुक्रवार को आगरा से शुरू हुई। AAP सांसद संजय सिंह इसका नेतृत्व कर रहे हैं। वे हाथरस होते हुए 9 अप्रैल को मथुरा पहुंचेंगे। पहली पदयात्रा सरयू से संगम, दूसरी रामपुर से अमरोहा और तीसरी मिर्जापुर से सारनाथ तक थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खिलौने की फैक्ट्री में लगी आग:500 मीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार, दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं
    Next Article
    बुलंदशहर में बिजली की ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे बंद:आज रात 10 बजे से कल दोपहर 2 बजे तक, बिल भुगतान आज ही करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment