Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस:संसदीय दल की मीटिंग में फैसला, INDIA ब्लॉक के साथ रणनीति बनाएंगे, स्टालिन और शरद गुट को भी बुलाएंगे

    17 hours ago

    2

    0

    संसद सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर सांसदों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे। शुक्रवार को कांग्रेस की मीटिंग में 30 नंवबर से शुरू हो रहे सत्र की तैयारी पर चर्चा हुई। परिसीमन और लोकसभा की 50% सीटें बढ़ाने को लेकर पर कांग्रेस का रुख तय किया गया। मीटिंग के बाद गौरव गोगोई ने कहा- सरकार परिसीमन विधेयक वापस लाने की कोशिश कर रही है। शनिवार सुबह 11.30 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के साथ भी बैठक होगी। इसमें स्टालिन और NCP (शरद गुट) को भी बुलाया जाएगा। हालांकि, NCP (शरद गुट) ने बिल का समर्थन देने का ऐलान किया है। डिलिमिटेशन को लेकर सरकार पर कांग्रेस के आरोप कांग्रेस-शिवसेना ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है, जिसमें उनसे अगले हफ्ते होने वाली विशेष बैठक के दौरान अपने-अपने सदन में मौजूद रहने को कहा गया है। पार्टी ने अपने सांसदों से 29 नवंबर तक नई दिल्ली पहुंचने के लिए भी कहा है। शिवसेना ने भी अपने सांसदों को विशेष सत्र में शामिल होने का निर्देश दिया है। पार्टी के मुख्य व्हिप श्रीरंग बारणे ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लोकसभा में 13 और राज्यसभा में 2 सांसद हैं। लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को शुक्रवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी। सरकार इसे 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत में ईंधन कीमतों के संकट का बुरा दौर बीता:इंडियन ऑयल चेयरमैन ने कहा- हालात और खराब नहीं हुए तो आगे राहत की उम्मीद
    Next Article
    भाजपा की दिल्ली में वर्कशॉप शुरू, चुनावों पर मंथन:पांच सत्रों में तय होगी रणनीति, पीएम मोदी, नितिन नवीन भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment