Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला VIDEO:उन्नाव में जमकर लाठी डंडे चले, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के साहिला गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद सफीक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, साहिला निवासी मोहम्मद सफीक का अपने भाई के साथ लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते कहासुनी हुई और भाई ने सफीक पर अचानक हमला कर दिया। हमले में सफीक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल मोहम्मद सफीक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोटें हैं और उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विवाद के दौरान हुई मारपीट और हमले को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। बिहार थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के कई प्रयास किए गए थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया और अंततः यह हिंसक रूप ले लिया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड खोए हुए बच्चे पिता से मिले:भीषण आग के बीच लापता हुए थे बच्चे; पिता बोले- जान में जान आई, धन्यवाद भास्कर
    Next Article
    62 हजार अपात्र किसान सम्मान निधि सूची से बाहर:जौनपुर में जांच में पति-पत्नी, नाबालिग और मृतक भी ले रहे थे लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment