Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    62 हजार अपात्र किसान सम्मान निधि सूची से बाहर:जौनपुर में जांच में पति-पत्नी, नाबालिग और मृतक भी ले रहे थे लाभ

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 62,638 अपात्र लाभार्थियों के नाम हटा दिए गए हैं। जांच में सामने आया कि पति-पत्नी, नाबालिग और मृतक भी इस योजना का लाभ ले रहे थे। इस कार्रवाई के बाद जौनपुर जिले में लाभार्थियों की कुल संख्या 8 लाख 79 हजार 300 से घटकर 8 लाख 16 हजार 662 हो गई है। योजना के शुरुआती चरण में बड़ी संख्या में अपात्र व्यक्तियों ने पंजीकरण करा लिया था। अब जांच के बाद ऐसे अपात्रों की पहचान कर उनके नाम पोर्टल से हटाए जा रहे हैं। पात्रता की जांच के लिए गांवों में शिविर लगाए गए और सूची का मिलान किया गया। इस प्रक्रिया में 29 हजार मृतकों के नाम भी सूची से हटाए गए हैं, जिनके परिवारों ने मृत्यु की सूचना विभाग को नहीं दी थी। इसके अलावा, लगभग 22 हजार ऐसे लाभार्थी हैं जिनके आधार कार्ड में गड़बड़ी पाई गई है, जिस कारण उनकी धनराशि रोक दी गई है। उप परियोजना निदेशक आत्मा, डॉ. रमेश यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अपात्रों के नाम हटाए गए हैं और सत्यापन प्रक्रिया अभी भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला VIDEO:उन्नाव में जमकर लाठी डंडे चले, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    शाहजहांपुर में सड़क पर भिड़े दो सांड:एक ने दूसरे को पटका, 15 मिनट तक रुका रहा ट्रैफिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment